फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में 0.22 प्रतिशत मतदान बढ़ा तो बिजली मंत्री रहे रणजीत सिंह की रानियां सीट पर 4.69 फीसदी की गिरावट

Mon, 07 Oct 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सिरसा। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान का कार्य संपन्न हो गया है। अब प्रत्याशियों को आठ अक्तूबर का इंतजार है। दूसरी तरफ कम मतदान से चुनाव आयोग के साथ प्रत्याशियों में भी चिंता है। आंकड़ों के अनुसार जिले में इस बार 2.24 प्रतिशत मतदान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 2019 के चुनाव में सिरसा का मतदान 77.6 प्रतिशत रहा था। अब सब अपने-अपने जीत-हार और मिले वोटों का समीकरण बना रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में सिरसा जिले की पांचों सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान ऐलनाबाद सीट पर 84 प्रतिशत हुआ था। अबकी बार यहां 3.39 प्रतिशत मतदान गिरा है। इसी तरह दूसरे नंबर पर रहने वाले डबवाली विधानसभा सीट पर 1.48 प्रतिशत वोट गिरा है। पांचों विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ कालांवाली (आरक्षित) सीट ऐसी रही जहां पर मतदान प्रतिशत 0.22 बढ़ा है। जबकि रानियां सीट पर मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा गिरा है। यहां पर मतदान में 4.69 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। ओवरऑल पूरे जिले में 2.24 प्रतिशत के करीब मतदान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन








2019 में मतदान की स्थिति

सीट कुल वोटर मतदान प्रतिशत विजेता/पार्टी
डबवाली 1,96,067 1,55,659 79.4 अमित सिहाग (कांग्रेस)
ऐलनाबाद 1,78,442 1,49,947 84 अभय सिंह (इनेलो)

कालांवाली (आरक्षित) 1,75,110 1,32,505 75.7 शीशपाल (कांग्रेस)
रानियां 1,77,717 1,43,200 80.6 रणजीत सिंह (निर्दलीय)

सिरसा 2,03,301 1,41,326 69.5 गोपाल कांडा (हलोपा )
कुल 9,30,637 7,22,637 77.6

-
सिरसा जिले में मतदान 5 अक्तूबर को मतदान की स्थिति

सीट कुल वोटर मतदान प्रतिशत मतदान % घटा या बढ़ा

डबवाली 2,07,722 1,61,840 77.92 - 1.48
ऐलनाबाद 1,95,547 1,57,610 80.61 - 3.39
कालांवाली (आरक्षित) 1,84,203 1,39,876 75.92 + 0.22
रानियां 1,89,408 1,42,640 75.91 - 4.69
सिरसा 2,32,026 1,50,767 67.76 - 1.74
कुल 10,08,906 7,52,733 75.36 - 2.24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें