फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विरेंद्र मलेठिया बने बीपीएचओ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Thu, 29 Jan 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) हरियाणा ने विरेंद्र मलेठिया को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व मलेठिया संगठन के प्रदेश सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। प्रदेश मुख्य महासचिव गोविंद प्रजापति ने बताया कि यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमेर करडवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान, सतीश सरोहा, पूर्व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमेश टांक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मामन चंद एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर की गई। विरेंद्र मलेठिया ने नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और एजेंडे को निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें