फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 15 साल बाद फिर कांग्रेस में शामिल होंगे वीरभान मेहता, 30 को करेंगे ज्वाइन

Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के जनता भवन में वीरभान मेहता व राजन मेहता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान नेता वीरभान मेहता ने नए सिरे से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की। 15 साल के बाद वे अपने पुराने घर यानी कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। 30 जुलाई रविवार को वे अनाज मंडी में आयोजित रैली में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की अगुवाई में विधिवत रूप से कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ताओं ने वीरभान मेहता के कांग्रेस में वापसी करने के कदम को सही बताते हुए सहमति की मोहर जड़ दी। राजन मेहता ने कहा कि वे आपका एहसान कभी नहीं भूल पाएंगे और यह एहसान को कई गुणा करके लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा वासियों के हित की सबने अनदेखी ही की है। यही कारण है कि शहर के लोग नरक भोग रहे हैं। शहर की सड़कें गड्ढों में तबदील है। सीवरेज सिस्टम डांवाडोल है। सड़कें कागजों में बनाई जा रही हैं। दोनों हाथों से जनता का पैसा लूटा जा रहा है।
विज्ञापन



इस मौके पर अश्विनी बाठला, बाबूलाल फूटेला, राजेंद्र मल्होत्रा टिंडी, सुरेश मिचनाबादी, अरुण मेहता, रमेश मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें