फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादू के ग्रामीणों ने पंचायत कर बाबा बलजीत सिंह दादूवाल का किया बहिष्कार

विज्ञापन
दादू गांव में बैठक करते किसान नेता । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कालांवाली। बाबा बलजीत सिंह दादूवाल द्वारा भाजपा नेता विजय सांपला को गांव में बुलाने मामले को लेकर ग्रामीणों ने उनका बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव के बीच मे बने थड़े पर गांव के पूर्व सरपंच, मेंबर, नंबरदार के साथ आम ग्रामीणों ने बैठक की। जिसमें बाबा बलजीत सिंह दादूवाल का पूर्ण तौर पर बहिष्कार करने का फैसला किया गया। इस फैसले के तहत कोई भी ग्रामीण बाबा के साथ कोई संबंध नहीं रखेगा। अगर कोई रखेगा तो उसका भी गांववासियों द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में दलीप सिंह, जगदेव सिंह, मंदर सिंह, चरण सिंह, दलबारा सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, जलोर सिंह, मेवा मान, गेला नंबरदार गुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि शनिवार को गांव दादू में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला को गांव के गुरुद्वारा श्रीगुरु ग्रंथ साहिब में बुलाने को लेकर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल के साथ ग्रामीणों का शाम तक गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जिसके चलते गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें