फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में ग्रामीणों ने बिजली घर पर जड़ा ताला, रोड पर लगाया जाम

Mon, 14 Aug 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते कालांवाली के एसडीओ प्रेमचंद राठी व जेई मदनलाल।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। बिजली समस्या से परेशान क्षेत्र के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी और नौजवान सभा के बैनर तले बिजली घर को ताला लगाकर रोड जाम किया। ग्रामीणों ने बिजली निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके अपना रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि पूरे प्रदेश में खेतों के लिए 8 घंटे बिजली मिलती है, लेकिन रोड़ी क्षेत्र में खेतों के लिए बिजली सिर्फ 6 घंटे ही दी जाती है। किसानों के साथ भेदभाव व अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिला अध्यक्ष सिकंदर सिंह रोड़ी, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली मंत्री दो वर्ष पहले रोड़ी के बिजली घर को अपग्रेड करके नया बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक एक भी ईंट नहीं लगी है। पुराना बिजली घर गिरने को है। लोगों ने कहा कि बारिश के दिनों में बिजली घर पानी से भर जाता है। रो़ड़ी में छह घंटे बिजली दी जाती है उसमें भी कट लगाए जाते हैं। रोड जाम की सूचना मिलते ही कालांवाली बिजली निगम के एसडीओ प्रेमचंद राठी व जेई मदनलाल मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों से बात की। एसडीओ प्रेम कुमार राठी ने कहा कि लोगों को आश्वासन दिया गया है कि एक माह में बिजली घर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके टेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें