फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- प्लांट नहीं हो रहा कचरे का निस्तारण

Sun, 10 Sep 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव बकरियांवाली में कचरा प्लांट के बाहर बैठक करते ग्रामीण ।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव बकरियांवाली में कचरा निस्तारण प्लांट के बाहर 25 दिन से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने कचरा निस्तारण प्लांट की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सिंह सेहरावत से बैठक की जाएगी। इसके बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

धरने पर बैठे ग्रामीण सुभाष, लीलाधर कड़वासरा, विनोद कासनिया, भाल सिंह आदि ने बताया कि दो दिनों से प्लांट में कचरा निस्तारित नहीं हो रहा है। प्लांट बंद पड़ा है। कई बार आग लग चुकी है। इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदार को सात एकड़ भूमि खाली करनी थी। वह रात के समय में पुराने कचरे के ढेर में कचरा मिला रहा है, जबकि उसको कचरा उठाना था। ठेकेदार की इस कार्यप्रणाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में सोमवार को कचरा प्लांट में नहीं आने दिया जाएगा। हम सभी ने बैठक कर निर्णय लिया है कि पहले प्रशासन व्यवस्था बनाए उसके बाद ही कचरा निस्तारित करने का काम करें।
विज्ञापन


यह है ग्रामीणों की मांग
- प्रतिदिन आने वाले कचरे का निस्तारण हो।
- चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाए।
- फायर सिस्टम लगाए जाए।
- पुराने कचरे का समाधान किया जाए।
- ठेकेदार का निस्तारण प्लांट जल्द से जल्द लगाया जाए। बिना प्लांट शुरू हुए कचरा न लाया जाए।
- प्लांट में दवाओं का छिड़काव करवाया जाए।
- प्लांट के चारों ओर पौधे लगाए जाए।

यह है मौजूदा स्थिति
- कचरा प्लांट में आग लग हो रही है, लेकिन दमकल की गाड़ी मौजूद नहीं है।
- पुराने ठेकेदार की मशीनरी खराब पड़ी है।
- नए कचरे का निस्तारण नहीं हुआ है।


यह दिए थे जिला नगर आयुक्त ने आदेश
जिला नगर आयुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि वह कचरा निस्तारण प्लांट में व्यवस्था बनाए। दोनों मशीनरी को शुरू करवाए। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अधिकारियों ने पांच दिन पहले दो दिनों में कचरा प्लांट में नई मशीनरी स्थापित करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


उपायुक्त भी कर चुके हैं दौरा
शहर की कचरा उठान व्यवस्था का उपायुक्त पार्थ गुप्ता निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि वह सभी डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाए। प्लांट में मशीनरी की व्यवस्था करें। आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त को भी अधिकारियों ने दो दिनों में मशीनरी लगने की बात कहीं थी, जो अब तक नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें