फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत 40 लाख रुपये से तीन गांवों में खेतों के रास्ते होंगे पक्के

Sun, 07 Jul 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 खेतों के कच्चे रास्ते के निर्माण का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना। 
विज्ञापन
हांसी। मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत 40 लाख रुपये की लागत से ढाणी कुम्हारान, गुज्जर खेड़ा व घिराय गांव में तीन कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। इन रास्तों को पक्का करने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया। कच्चे रास्तों के पक्के होने से किसानों को खेतों में आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

ढाणी कुम्हारान में 8 लाख 80 हजार की लागत से खेतों के 840 फुट लंबे और 10 फुट चौड़े कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। करीब साढ़े छह लाख रुपये से गुर्जर खेड़ा में 600 फुट लंबे व 10 फुट चौड़े रास्ते को पक्का किया जाएगा। 25 लाख रुपये की लागत से 2200 फुट लंबे व 10 फुट चौड़े घिराय गांव में खरकड़ी रोड का निर्माण किया जाएगा।
विधायक विनोद भयाना ने तीनों विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत हलके के अनेक गांवों में खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने का कार्य पूरा हो चुका है। किसानों की मांग के अनुरूप खेतों के रास्तों को पक्का करवाने का कार्य निरंतर जारी है। विधायक ने कहा कि अनेक विकास कार्य निर्माणाधीन हैं। कई विकास परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाना है। इस अवसर पर पंचायत विभाग से जेई सवीन बामल, गांव के सरपंच अनूप सिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र, पंचायत समिति पूर्व चेयरमैन सुरेश खीचड़, ओमप्रकाश, राजपाल, बलबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें