बडागुढ़ा। गांव बप्पां के निकट बीरूवालागुढ़ा रोड पर मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी 19 वर्षीय प्रवीण कुमार अपने पड़ोसी प्रेमशंकर के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बप्पां में कुछ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर वृक्ष से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमशंकर घायल हो गया। एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने मृतक के पिता सूरजभान के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मृतक प्रवीण ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।