फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान आंदोलन के चलते एक सप्ताह तक खराब पड़ी रही अल्ट्रासाउंड मशीन, दिल्ली से नहीं आ सका इंजीनियर

Sat, 17 Feb 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए इंतजार करते मरीज।
विज्ञापन
सिरसा। किसान आंदोलन का जहां आमजन पर असर देखने को मिल रहा है। वहीं सरकारी सुविधाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन एक सप्ताह पहले खराब हुई थी। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली से इंजीनियर का आना मुनासिब नहीं हो सका। ऐसे में 500 से ज्यादा मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई। अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच भी नहीं हो पाई। कई महिलाओं को निजी अस्पतालों में जांच करवानी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा निशुल्क है। यहां अस्पताल की प्रसूता ओपीडी में आने वाली महिलाओं की जांच नि:शुल्क होती है। अन्य मरीजों का भी अल्ट्रासाउंड किया जाता है। जांच के लिए एक सप्ताह से मरीज निजी केंद्रों पर निर्भर थे। अहम बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग खराब मशीन की जगह कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाया।



100 मरीजों का रोज होता है अल्ट्रासाउंड
नागरिक अस्पताल में करीब 70 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आती हैं। मशीन खराब होने पर सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को ही हुई। गंभीर मरीज होने पर पर्ची काट उन्हें निजी केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भेजा जाता है। वहीं निजी अस्पतालाें में यदि कोई अल्ट्रासाउंड करवाता है तो उसे 700 से 1500 रुपये का खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन








नागरिक अस्पताल में ये है स्थिति



जिले में अल्ट्रासाउंड मशीन : 1



हर रोज अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीज : 90



हर रोज अल्ट्रासाउंड करने की क्षमता : 60



वापस लौटने वाले मरीज : 35





अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मशीन बंद हो गई थी। मशीन को ठीक करवाने के लिए दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया था। रास्ता बंद होने के कारण इंजीनियर को आने में समस्या होने के कारण पहले पहुंच नहीं पाया। शुक्रवार दोपहर बाद इंजीनियर पहुंचा है। मशीन को दुरुस्त करवा दिया गया है। शनिवार से सुविधा शुरू हो जाएगी। - डॉ. महेंद्र भादू , सिविल सर्जन , नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें