हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस के काबू में।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने सिरसा के महाराणा प्रताप चौक के पास 150 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन तस्करी के आरोपियों में दो महिलाएं और दो युवक शामिल हैं।
सिरसा यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूनिट की एक टीम सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में शहर सिरसा में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होने पर टीम ने महाराणा प्रताप सिंह चौक सिरसा के पास से चार लोगों को 150 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। आरोपियों की पहचान अक्षय वासी राजू एमसी वाली गली चतरगढ़पट्टी सिरसा, नवीन शर्मा वासी गोशाला मोहल्ला सिरसा, गुलबदन कौर उर्फ राजिया वासी जेजे कालोनी सिरसा व सुनीता उर्फ सोनिया वासी जेजे कालोनी सिरसा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।