फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेब से नकदी निकालने पर दो युवकों को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के रेलवे फाटक के पास एक युवक की गर्दन पर चाकू रखकर जेब से नकदी निकालने के मामले में पीड़ित ने दो युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित बेगू रोड निवासी जुबल महिपाल ने बताया कि वीरवार शाम को वह टाउन पार्क क्षेत्र के पास रेलवे फाटक पार रास्ता बंद होने के कारण उसने बाइक रोककर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आ गया और गेम संबंधित जानकारी मांगने लगा। तभी उस युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जेब से नकदी निकाली और फरार हो गया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी और अन्य साथियों को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। तभी उन्होंने सालासर धाम मंदिर क्षेत्र से दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें