फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में अफीम सप्लाई करने आए राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 6 लाख रुपये की 2 किलो 682 ग्राम अफीम बरामद

Mon, 23 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर व आसपास के क्षेत्र में अफीम की सप्लाई करने आए दो युवकों को स्पेशल स्टाफ पुलिस ने दिल्ली पुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2.682 किलो अफीम बरामद की है। इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां निवासी चेनाराम व बाड़मेर के गांव बोली निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्पेशल स्टाफ पुलिस हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। युवकों ने पुलिस को देखकर वापस खिसकने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवकों को काबू कर लिया। इसके बाद जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली गई तो दोनों से 2 किलो 682 ग्राम अफीम बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त अफीम राजस्थान से लाई गई थी और दोनों युवक इसे सिरसा तथा उसके आसपास क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें