एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने टाऊन पार्क सिरसा से बाइक सवार दो युवकों को 9 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल निवासी सुभाष कॉलोनी सिरसा व गगनदीप सिंह निवासी तेलिया वाली गली सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।