जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर दो युवकों को दो अवैध पिस्टल व दो कारतूस के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिले की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 32 बोर अवैध पिस्टल व दो कारतूस के साथ काबू किया। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान विक्रम उर्फ विक्की निवासी पृथला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिले की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र से एक युवक को 12 बोर अवैध पिस्टल के साथ काबू किया। सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी गंगा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 12 बोर अवैध पिस्टल बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।