सिरसा। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाल्मीकि चौक रानियां रोड सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 30 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान रितिक व अजय उर्फ अज्जू निवासियान चंडीगढ़िया मोहल्ला सिरसा के रुप में हुई है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान बाल्मीकि चौक रानियां रोड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान लड़के आते दिखाई दिए। शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 30 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।