फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार दो युवकों ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की छीनी बंदूक

Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव पन्नीवाला रूलदू के पास बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से बाइक सवार दो युवक बंदूक छीनकर फरार हो गए। सदर डबवाली थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह निवासी पन्नीवाला रुलदू की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजपाल सिंह ने बताया कि वह एक रक्षक सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली कंपनी की ओर से डबवाली के चोपटा रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। शनिवार शाम को बैंक से ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपनी बंदूक को कंधे पर टांगकर बाइक पर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके कंधे से बंदूक छीन ली और फरार हो गए। उसने बताया कि बंदूक का लाइसेंस उसके पास है। बंदूक में एक कारतूस भी डला हुआ था। डबवाली सदर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें