two young man arrested with 518 gram heroin
- फोटो : Sirsa
जिला कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने दो हेरोइन तस्करों को करीब एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 518 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश यादव और सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी खारिंया और सुखमंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी रघुआना जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कोविड-19 की ड्यूटियों के दौरान नाकाबंदी डिंग मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार को शक के आधार पर रोक कर दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उक्त दोनों युवकों के कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हेरोइन दिल्ली से लाई गई थी और बड़ागुढा और रानियां क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।