फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरुद्वारे जा रही स्कूटी सवार दो महिलाओं की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुई मौत

Sat, 13 Apr 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हादसे की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड स्थित गुरुद्वारे में लंगर सेवा करने जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी सवार दोनों महिलाओं को शनिवार अलसुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला कर्मजीत कौर को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल ले जाया जा रहा। इस दौरान रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा इतनी तेजी के साथ हुआ कि पांच सेकेंड में सारी घटना हो गई। ट्रक चालक 200 मीटर तक महिलाओं को घसीटता ले गया। इस दौरान ट्रक से चिंगारियां निकलती रही। वहीं चालक ट्रक रोकने के बजाय ट्रक को लेकर फरार हो गया। हालांकि कर्मजीत कौर के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक उसके पति गुरजीत सिंह, गुरजीत के बड़े भाई हरजिन्द्र सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत उर्फ मोनिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाओं के शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम लिए लाए गए। जहां प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को हो गया, जबकि कर्मजीत कौर के शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार प्रीत नगर निवासी प्रियंका और कर्मजीत हर रोज गुरुद्वारे में लंगर सेवा करने के लिए जाती थी। बैसाखी पर दोनों सुबह चार बजकर 45 मिनट पर अपने घर से निकली थी। जैसे ही वह बेगू रोड पर गत्ता फैक्ट्री के पास मुख्य रोड पर स्कूटी लेकर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और घसीटते हुए ले गया। ऐसे में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कर्मजीत गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को सूचित किया और घायल कर्मजीत को नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाते समय रास्ते में कर्मजीत की भी मौत हो गई।सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो सारी घटना एक दुकान के लगे कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में नजर आ रहा है कि ट्रक चालक 5 सेकेंड में ही स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के सबूत भी जुटाए हैं।
पुलिस को दिए बयान में क्या बोले परिजन
पुलिस को दिए बयान में मृतक कर्मजीत कौर के भाई पंजाब के मानसा के गांव चैनेवाला निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि वे दो बहन भाई हैं। उसकी बहन कर्मजीत कौर उससे बड़ी थी। 16 साल पहले उसकी शादी गुरजीत सिंह पुत्र वकील सिंह वासी नोहर हाल गली नं. 11 प्रीतनगर के साथ हुई थी। उनका एक बेटा नवदीप सिंह है, जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है। गुरजीत सिंह शराब पीने का आदी है और अक्सर कर्मजीत के साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करता था। गुरजीत पिछले करीब 1 साल से अपने बड़े भाई हरजिन्द्र सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत उर्फ मोनिका के पास खैरपुर में रह रहा था। जबकि कर्मजीत अपने बेटे के साथ प्रीत नगर में रहती थी। अंग्रेज सिंह ने आरोप लगाया कि गुरजीत सिंह अक्सर कर्मजीत कौर को घर पर आकर धमकी देता था कि दोनों मां बेटा उसका मकान खाली कर दो, नहीं तो वह उन्हें मार डालेगा। गुरजीत का भाई हरजिन्द्र सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत उर्फ मोनिका भी उसका ही साथ देते थे। अंग्रेज ने बताया कि बैसाखी पर कर्मजीत कौर ने सुबह फोन कर बताया था कि वह अपनी सहेली प्रियंका पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी प्रीतनगर सिरसा के साथ अपनी स्कूटी से चिल्ला साहिब गुरुद्वारा में जा रही है। आरोप है कि सुबह पांच बजे के करीब बेगू रोड पर कल्याण नगर के सामने उसके पति गुरजीत सिंह ने ट्रक नंबर HR-57A-2325 से उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर उनको ट्रक से कुचल दिया। बहन कर्मजीत की सहेली प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। भाई अंग्रेज ने बताया कि फोन पर कर्मजीत ने कहा कि मेरी भी हालात नाजुक है। इतना कहकर कर्मजीत की आवाज आना बंद हो गई। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें