फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने कार सवार दो हेरोइन तस्करों को डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार दो व्यक्तियों को 45 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधूराम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार निवासी खैरपुर सिरसा व राजेश कुमार निवासी कीर्ति नगर सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को डिंग मोड़ नेशनल हाइवे नंबर नौ पर फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार सवार लोगों ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है ये हेरोइन आरोपियों द्वारा दिल्ली से लाई गई थी और सिरसा क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें