फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को करीवाला क्षेत्र से डेढ़ किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना रानियां में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी साधुराम ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि करीवाला निवासी रामलाल जोकि कृष्ण सिंह निवासी रामपुर खेड़ी थाना रानियां बिना नंबर की स्कूटी लेकर राजस्थान से करीवाला होते हुए कच्चे रास्ते से डेढ़ किलो अफीम सप्लाई करने के मकसद से आया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम में शामिल के नाम सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह, ईएसआई किशन सिंह, सुभाष चंद्र, परमजीत सिंह ने पीछा करते हुए मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी में छुपा कर रखी हुई डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को सूचित करके डीएसपी जगत सिंह की मौजूदगी में छानबीन की तथा सप्लाई के बारे में पूछताछ की। रानियां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें