फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलोग्राम चूरापोस्त सहित पंजाब के दो तस्कर काबू

विज्ञापन
two smuggler arrested with 25 KG churapost - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गोल डिग्गी सिरसा के नजदीक से दो तस्करों के कब्जे से 25 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और अमृतपाल सिंह उर्फ पाल निवासियान तलवंडी साबो जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सप्लायर के बारे में पता करके थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम एएसआई सतनारायण के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान बेगू रोड पर जा रहे थे कि गोल डिग्गी चौक के नजदीक दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए जो अपने कंधों पर प्लास्टिक कट्टे लिए हुए थे जो सामने से सीआईए की सरकारी गाड़ी को आता देखकर मुंह फेरकर खड़े हो गए। सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से बरामदा कट्टों की तलाशी ली तो अमृतपाल से बरामद कट्टा से 12 किलोग्राम व गुरसेवक से बरामदा कट्टा से 13 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें