फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव जमाल में दो बहनों को मिली ग्रुप डी की नौकरी में सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। महिला दिवस पर गांव जमाल की दो बेटियों को विशेष तोहफा सरकार से मिले। दोनों बहनों का ग्रुप डी में चयन हो गया। वहीं गांव की पूनम कस्वां भी चयनित हुई। गांव जमाल से ग्रुप डी में सात युवक-युवतियों का चयन हुआ है। गांव की दो बहनों को एक साथ नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। अहम बात यह है कि गांव जमाल के युवक-युवतियों को निरंतर सरकारी नौकरियों में सफलता हाथ लग रही है। इससे पूर्व भी ग्रुप सी की भर्ती में गांव के 13 युवक-युवतियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन

बता दें कि गांव जमाल से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में मोनिका और रचना पुत्री शीशपाल निठरवाल का चयन हुआ है। मोनिका फिलहाल बीएससी कर रही है और रचना 12वीं पास है। शीशपाल खेतीबाड़ी के साथ करियाना की दुकान चलाते हैं और मां गृहणी है। शीशपाल ने कहा कि दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी मिली है, इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। यह सब बेटियों की मेहनत का परिणाम है।
बता दें कि हाल ही में मोनिका का हरियाणा पुलिस में भी चयन हो चुका है। इनके अतिरिक्त गांव जमाल से ही ग्रुप डी में मुकेश सहू, विजेंद्र कुमार, सुभाष सिंदड़, पूनम कस्वां और राजेश कस्वां का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

गांव की लाइब्रेरी बन रही वरदान
युवक-युवतियों के लिए गांव जमाल में बनी लाइब्रेरी वरदान साबित हो रही है। युवाओं को लाइब्रेरी में पढ़ाई को लेकर बेहतर माहौल मिल रहा है। चयनित युवाओं ने बताया कि गांव में लाइब्रेरी में ही पढ़कर हमें यह सफलता हाथ लगी है। हमारे से पूर्व चयनित बच्चे भी इसी लाइब्रेरी में ही पढ़ते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें