चौटाला में विगत 20 जुलाई की रात्रि ठेकेदार जयप्रकाश व मुकेश गोदारा पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतारने वाले डबल मर्डर के मास्टर माइंड अंकित व रोहित को नोहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बुधवार को डबवाली कोर्ट में पेश कर 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि में उन्होंने दोहरे हत्याकांड के दो शूटरों की पहचान कर ली है। सदर पुलिस डबवाली सीआईए पुलिस ने दोनों मास्टर माइंड व अबूब शहर के पास पकड़े गए तीन युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस अंकित व राहुल बिश्नोई को जवाहर कॉलोनी के घटनास्थल पर ले कर जाने की भी तैयारी में है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले तीनों शूटरों से भी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान शूटरों से अहम बातों का खुलासा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। सदर थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि अबूब शहर के पास से पकड़े गए शूटरों में रामपाल के साथ पकड़े गए विकास व रोहित ने बताया की लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेडी ग्रुप के कहने पर रामपाल ने उन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया। रामपाल के कहने पर ही हमने इस घटना को अंजाम देने की तह तक पहुंचे।