सिरसा। जिले में मंगलवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए है, जिनमें नाथूसरी चोपटा में एक, एक माधोसिंघाना, एक रानियां व बडागुढ़ा में दो कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। वहीं, ब्लैक फंगस से भी एक मौत हुई है। अभी तक ब्लैक फंगस के कारण जिले में कुल 12 की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 कोरोना संक्रमित रोगियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि पांच कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। अब जिले का रिकवरी रेट 97.97 प्रतिशत हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक चार लाख एक हजार 835 लोगों की सैंपलिंग भी की जा चुकी है। जिले में अब तक कुल 29 हजार 182 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 28 हजार 591 ठीक चुके हैं। जिले में इस समय 85 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।