सीआईए कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव खारियां क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 13 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान राजपाल उर्फ राजू व सुरेंद्र निवासियान गोदिकां के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव खारियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कार सवार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 13 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।