नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत ओढां पुलिस ने गांव नुहियांवाली से एक युवक को 20 पत्ते ट्रॉमाडोल गोलियों सहित काबू किया है। पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस को सप्लायर के बारे में जानकारी दी तो पुलिस ने सप्लायर को भी काबू कर लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली रही थी कि गांव नुहियांवाली निवासी जगदीश उर्फ मांडिया नशीली गोलियों की तस्करी करता है। रविवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीश नशीली गोलियां लेकर घुंकावाली रोड पर किसी को सप्लाई देने वाला है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जगदीश पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पीछा कर काबू कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 20 पत्ते ट्रॉमाडोल गोलियां बरामद की है। पुलिस ने जब आरोपी जगदीश से पूछताछ की तो उसने उक्त नशीली गोलियां इसी गांव में रहने वाले गोपाल उर्फ फौजी नामक युवक से लेकर आना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गोपाल को भी काबू कर लिया। पुलिस ने जगदीश व गोपाल दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।