सिरसा। फर्जी ठेकेदार बनकर बीएसएनएल की केबल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक व सन्नी, निवासी मदाना जिला झज्जर का रहने वाला है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएसएनएल के जेटीओ संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बरनाला रोड सिरसा पर कुछ लोग विभाग का ठेका लेने का झांसा देकर भूमिगत केबल काटकर चोरी कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी रिफ्लेक्टर जैकेट व ट्रैफिक साइन लगाकर ठेकेदारों की तरह काम कर रहे थे और हाइड्रा क्रेन की मदद से केबल चोरी कर रहे थे। पुलिस ने 14 आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था।