फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक काबू

विज्ञापन
दोनों आरोपियों को हिरासत में लिए सिरसा सीआईए की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बेगू रोड, सिरसा क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 90 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किए है। पकड़े गए युवकों की पहचान राजकुमार उर्फ राजूवासी पटेल बस्ती, बेगू रोड, सिरसा और वेद प्रकाश उर्फ वेदू निवासी अग्रसेन कॉलोनी, शिवानी मंडी, जिला हिसार के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम के सहायक उपनिरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कार सवार दो युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें