सीआईए पुलिस ने गांव ओढां से दो गाड़ियों में भरी अवैध शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ ओढां थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आल्टो गाड़ी से 25 पेटी और टवेरा से 40 पेटी शराब बरामद की। आल्टो चालक घुंकावाली निवासी केवल उर्फ केली और टवेरा चालक जसकरण सिंह दोनों से जब शराब के दस्तावेज मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों के खिलाफ ओढां थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।