फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना डिंग पुलिस ने अमेरिका में वीजा लगवाने के नाम पर एक दंपति से दो लाख 20 हजार रुपये ठगने के मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उनकी निशानदेही पर ठगी गन धनराशि को बरामद किया जा सके।डिंग थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि जिला फतेहाबाद के गांव भीड्ढ निवासी मलकीत सिंह  की शिकायत पर डिंग थाना में बीती तीन फरवरी को केस कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में मलकीत सिंह ने बताया कि उसे व उसकी पत्नी राजवंत कौर का वीजा लगानेे के नाम पर हरपाल सिंह व मोहम्मद फारूख निवासी मलेर कोटला पंजाब ने करीब 17 लाख रुपये में बात तय कर अमेरिका में वीजा लगाने की बात कही थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मार्च 2015 में डिंग थाना के भावदीन गांव में हरपाल व फारूख ने उनसे दो लाख नकद ले लिये और 20 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि दोनों आरोपियों ने इसके बाद उन्हें दिल्ली बुलाया और कुछ समय बाद उन्हें एंबेसी जाने को कहा। इसके बाद जब दोनों आरोपियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, तो उनके मोबाइल फोन स्विच पाए गए। इसी के साथ लगाया वीजा भी रद्द हो गया। जब दंपत्ति ने खुद को ठगा पाया, तो उन्होंने डिंग थाना पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया। उन्होंनें बतया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि  ठगी की राशि बरामद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें