फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जलघर की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Wed, 17 Apr 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सुल्कस फाइल फाेटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के गांव भरोखां में जलघर की डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को डिग्गी से बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिए।

सोमवार शाम को 11 वर्षीय सहज और पांच वर्षीय सुल्कस खेलने के लिए घर से निकले थे। दाेनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे। सोमवार देर रात तक दोनों बच्चे घर नहीं आए तो परिजनों ने अपने स्तर पर गांव व आस पड़ोस में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। देर रात साढ़े आठ बजे दोनों के शव गांव में बने जलघर की डिग्गी में मिले। बताया जा रहा है कि पानी पीने के लिए पहले सुल्कस पानी की डिग्गी में उतरा और पैर फिसलने से डूबने लगा। उसको बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन सहज डिग्गी में कूद गई। जिससे दोनों बहन-भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव डिग्गी में से बाहर निकाले। ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों बच्चों का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया।

सुल्कस फाइल फाेटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें