सिरसा। गांव सकताखेड़ा में वोट न देने का आरोप लगाकर दो भाइयों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव गांव के सरपंच सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सकताखेड़ा निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच सोहना सिंह ने वीरवार को उन्हें घर पर बुलाया था। वह अपने भाई बलकरण सिंह को लेकर सरपंच के घर पहुंचा। यहां पर पहले ही पांच से सात युवक बैठे थे। इस दौरान सोहन सिंह ने उन पर वोट न देने का आरोप लगाया और हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसका भाई उन्हें छुड़वाने लगा तो वहां पर बैठे कौर सिंह, रणजीत सिंह, सतपाल सिंह, उनके लड़के गगनदीप सिंह व एक अन्य व्यक्ति ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। जब वे सरपंच के घर से भागने लगे तो उक्त युवकों ने उसका पीछा किया और जाने से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरपंच सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।