फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: घर में बने पानी के टैंक में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार के सदस्यों पर टूटा गम का पहाड़

Wed, 07 Jun 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा /डबवाली (हरियाणा)

सार

मामला मंगलवार की दोपहर शहर के निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र स्थित वार्ड नं. 6 की कबीर बस्ती का है। ताराचंद ने बताया कि दोपहर में वह घर के अंदर सो रहे थे। दो बच्चों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़  टूट गया है। 
विज्ञापन
वंश और कार्तिक। फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के डबवाली शहर के निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-6 की कबीर बस्ती में स्थित एक घर में बने पानी के टैंक में डूबने से दो बच्चों वंश (9) और कार्तिक (5) की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मृत बच्चों की मां और पिता ताराचंद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


मामला मंगलवार की दोपहर शहर के निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र स्थित वार्ड नं. 6 की कबीर बस्ती का है। ताराचंद ने बताया कि दोपहर में वह घर के अंदर सो रहे थे। उनके बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे घर में बनी पानी के टैंक में गिर गए। पड़ोसी की लड़की ने आकर घटना की सूचना दी।

इसके बाद वे जल्दी से बाहर आए और दोनों बेटों को टैंक से निकाला। इसके बाद, दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किलियांवाली पुलिस थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि मृतकों के पिता के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मंगलवार को बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन


हलवाई है तारा चंद, मंझला बेटा सो रहा था साथ
तारा चंद बिश्नोई धर्मशाला स्थित शर्मा मिष्ठान भंडार पर हलवाई का कार्य करता है। उसके तीनों बच्चे कबीर बस्ती में स्थित अरोड़वंश हाई स्कूल में पढ़ते थे। उनका मंझला बेटा घर के भीतर सो रहा था। जबकि दो अन्य घर पर ही खेल रहे थे। टैंक के ऊपर टीन का ढक्कन रखा गया था, जो बच्चों के कूदने से हट गया और वे उसमें डूब गए।

कबीर बस्ती में गम का माहौल
ताराचंद ने बताया कि तीन बेटों में से अब उनका एक छोटा बेटा बचा है। दो बेटों की मौत से कबीर बस्ती में गम का माहौल है। इस घटना से आसपास के लोग काफी स्तब्ध हैं। ताराचंद के आवास पर पहुंच कर लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। ताराचंद ने रोते हुए कह रहे थे कि हमने किसी का क्या बिगाड़ा कि इस मनहूस क्षण को देखने के लिए विवश होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें