फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रक को क्रॉस करते समय दो बाइक भिड़ीं, 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का के पास रविवार को दो बाइक भिड़ गईं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई सोहन लाल ने अपने बयान में बताया कि उनका छोटा भाई आत्मा राम (54) ऐलनाबाद में ही रहता था। वह संपत्ति खरीदने और बेचने का काम करता था। संपत्ति देखने के लिए रविवार को वह सिरसा की तरफ गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में पोहड़का गांव के पास पहुंचा तो सामने से दो ट्रक आ रहे थे जिन्हें पार करते समय ऐलनाबाद की तरफ से आ रहे एक बाइक चालक ने उनको सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में आत्माराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक चालक भी घायल बताया गया है। आत्मा राम के तीन बच्चों समेत पूरा परिवार शोकाकुल है। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें