फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार दो बदमाशों ने रेहड़ी संचालक से छीनी नकदी

Wed, 22 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मंडी कालांवाली में रेहड़ी संचालक से बाइक सवार दो बदमाश नकदी छीनकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में मंडी कालांवाली निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह पंजाब बस स्टैंड पर बीड़ी-सिगरेट की रेहड़ी लगाता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम को वह किराये पर ली दुकान में रेहड़ी को लगा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और दूसरा उसके बैग से 1000 से 1200 रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें