two arrested with 287 grams of heroin
- फोटो : Sirsa
जिलाभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने दो युवकों को 287 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सी उर्फ माहला निवासी जिला बठिंडा और जगसीर सिंह उर्फ जग्गा निवासी धन सिंह खाना जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सप्लायर के बारे में पता कर थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कोविड़-19 के संबंध में एनएच9 पर दिल्ली पुलिया पर मौजूद थी कि एक संदिग्ध पोलो कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। सीआईए टीम ने शक की आधार पर कार चालक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार के गियर बॉक्स के नजदीक बने कप होल्डर से पॉलीथिन थैली में लिपटी 287 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन सिरसा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 53 लाख रुपये आंकी गई है। यह हेरोइन आरोपियों द्वारा बठिंडा और रामपुरा फूल क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।