फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 20.24 ग्राम हेरोइन सहित दो को किया काबू

Thu, 13 Feb 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। सीआईए स्टाफ टीम ने मंडी कालांवाली से 20.24 ग्राम हेरोइन सहित दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान इकबाल सिंह निवासी लकड़ावाली व कृष्ण कुमार निवासी वार्ड 14 मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना कालांवाली में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान ओढां टी-प्वाइंट से बस अड्डा मंडी कालांवाली की तरफ जा रही थी। तभी दो व्यक्ति रोड पर खड़े दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर छिपने लगे। पुलिस ने गाड़ी रोककर दोनों व्यक्तियों को काबू करके बारी-बारी से तलाशी ली गई तो आरोपी इकबाल से 13.07 ग्राम चिट्टा व आरोपी कृष्ण कुमार के कब्जे से 7.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें