संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की श्री गोशाला से अज्ञात लोग 250 फीट केबल चोरी करके ले गए। गोशाला के मैनेजर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि 14 फरवरी की रात को अज्ञात लोग गोशाला में घुस आए और ट्यूबवेल की 250 फीट विद्युत केबल चुराकर ले गए। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।