फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : मरम्मत के चलते शहर की आठ घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 14 Mar 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी आते ही शहर में बिजली संकट भी शुरू हो गया है। मंगलवार को शहर में आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इसके कारण शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली निगम ने 220 केवीए सब स्टेशन की मरम्मत के लिए परमिट लिया गया था।
बिजली निगम द्वारा दावा किया जाता है कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही ये दावे फेल होते दिखाई दे रहे है। निगम ने मंगलवार को शहर में 8 घंटे का लंबा कट लगाया। इसके कारण डबवाली रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड, सरकुलर रोड, अहमदपुर रोड क्षेत्र में लोगों व दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ा। इससे दो दिन पहले भी आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में था। शनिवार शाम को 220 केवीए सब स्टेशन के कंट्रोल पैनल में लगी हुई मशीन खराब हो गई थी। इसके कारण करीब तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही थी। अब 220 केवीए सब स्टेशन में नई मशीन लगाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों ने परमिट लेने के कारण बिजली बंद रही। अधिकारियों ने कहा कि 220 केवीए में फाल्ट आने के कारण बिजली का कट दोपहर दो बजे लगाया गया था। इस फॉल्ट को शाम चार बजे तक ठीक कर लिया गया। इसके बाद इंडस्ट्री एरिया के 33केवीए में फाल्ट आने के कारण बिजली का कट दोबारा से लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


220 केवीए व 33 केवीए में फॉल्ट आने के कारण निगम ने कट लगाया गया। फाल्ट को ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति कर दी गई है। - मोहन लाल जांगड़ा, एसडीओ बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें