फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी का झांसा दे छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

Wed, 18 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दसवीं कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी पीड़िता की ही कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया। जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि पीड़िता परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची थी। महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पढ़ाई के दौरान उसकी अपने सहपाठी से दोस्ती हो गई। आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर वर्ष 2023 से शादी का झांसा दिया। इसके बाद तीन साल तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें