फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मनरेगा योजना के तहत कार्यरत 263 मैट व ग्राम रोजगार सहायकों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 03 Aug 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेते मैट।
विज्ञापन
सिरसा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 24 जुलाई से 2 अगस्त तक 7 खंडों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत 263 मैट व ग्राम रोजगार सहायकों को बेसिक प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण यानी सीपीआर की ट्रैनिंग दी। सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन

सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि 24 जुलाई को बीडीपीओ कार्यालय सिरसा में 36, जुलाई 25 को बीडीपीओ कार्यालय बडागुढ़ा में 33, ओढां में 25, 29 जुलाई को बीडीपीओ कार्यालय डबवाली में 36, जुलाई 30 को बीडीपीओ कार्यालय रानियां में 58, ऐलनाबाद में 35, एक अगस्त को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में 40 मैट तथा ग्राम रोजगार सहायकों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी घटना या दुर्घटना स्थल पर रोगी की देख-रेख करते समय या उसे एंबुलेंस अथवा निजी वाहन में अस्पताल में स्थानांतरित करते समय अधिकतर लोग कुछ गलतियां कर जाते हैं। जिसके कारण मरीज की कुछ समय में जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि मरीज को बेहोशी की हालत में ही मौके पर पानी पिला देते हैं। जिससे वह पानी रोगी की श्वास नली को अवरूद्ध कर देता है और दिमाग को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर देता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त को पीठ के बल लेटाकर अस्पताल स्थानांतरित किया जाता है, जिससे अंदरूनी चोट होने पर लार, झाग, टूटे हुए दांत, रक्तस्राव इत्यादि श्वसन मार्ग में अवरोधक बन जाते हैं। अत: हमेशा रोगी को बेहोशी की हालत में एक करवट के बल (रिकवरी पोजीशन) में ही लेटाकर अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सांप का काटना, बेहोशी, सदमा, रक्त का बहना, हड्डी की टूट, बिजली का झटका लगना, हार्ट अटैक, पानी में डूबना, चोट आने पर घाव पर पट्टी करना आदि विषयों पर प्राथमिक सहायता देने के लिए जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान मनरेगा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, एबीपीओ रानियां बृजेश द्विवेदी, एबीपीओ बड़ागुढ़ा सुनील कुमार, एबीपीओ सिरसा हर्ष बाला, एबीपीओ ओढ़ां नीरू, एबीपीओ नाथूसरी चोपटा एवं ऐलनाबाद दीपक कुमार व एबीपीओ डबवाली अनामिका भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस व सैंट जॉन वॉलंटियर संतोष रानी द्वारा भी सेवाएं प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें