फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गलत दिशा से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नवनीत तनेजा उर्फ नीटा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
डबवाली। निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र के गांव डूमवाली के समीप हुए एक सड़क हादसे में डबवाली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के वार्ड नंबर चार निवासी 42 वर्षीय नवनीत तनेजा उर्फ नीटा पुत्र दूनीचंद तनेजा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

वह संगत मंडी (पंजाब) के एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। मंगलवार देर रात वह अपना कार्य निपटाकर करीब 12 बजे बाइक पर अपने घर आ रहा था। सेंचुरी सिटी सिनेमा के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली ने गलत साइड से आकर उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में जांच कर रहे संगत थाना पुलिस के एएसआई निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता दूनीचंद तनेजा के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नागरिक अस्पताल बठिंडा (पंजाब) में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि मृतक की मोटरसाइकिल डबवाली-बठिंडा रोड पर गांव डूमवाली के समीप क्षतिग्रस्त मिली थी। लेकिन नवनीत तनेजा का शव बाईपास रोड स्थित ईस्टवुड स्कूल के समीप झाड़ियों में मिला, जो कुत्तों द्वारा नोचा गया था। नवनीत तनेजा उर्फ नीटा का शव वहां कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है।
विज्ञापन



अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सिरसा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गांव गुडि़याखेड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक निजी अस्पताल में काम करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि उसके चचेरा भाई 26 वर्षीय बुधराम निजी अस्पताल में कंपाउंडर था। मंगलवार शाम को गांव धिंगतानियां से बकरियांवाली के बीच में अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वे उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें