फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सड़क किनारे खड़ी जीप को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 12 Feb 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)। गांव खुईयांनेपालपुर के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क किनारे खड़ी जीप को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में जीप में बैठे सुखविंदर की मौत हो गई। इस संबंध में ओढां पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खुईयांनेपालपुर निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि वह 8 फरवरी की रात्रि अपने भाई सुखविंदर के साथ जीप से रानियां से वापस अपने गांव आ रहा था। रास्ते में गांव के निकट सड़क किनारे जीप रोक ली। इस दौरान वह नीचे उतर गया तथा उसका भाई सुखविंदर जीप में ही बैठा था। खुईयांनेपालपुर की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने जीप को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जीप पलटे खाकर खेतों में जा गिरी। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुखविंदर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गांव भूना निवासी विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें