फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बरसे बादल : सिरसा में 95 एमएम बारिश दर्ज, सड़कें लबालब, सरकारों दफ्तरों में घुसा पानी

Sat, 08 Jul 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में भरा पानी
विज्ञापन
सिरसा। तीन दिन की गर्मी व उमस के बाद शनिवार शाम को सिरसा में बादल जमकर बरसे। एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर में एक घंटे में 95 एमएम बारिश हुई। वहीं, कालांवाली में छह एमएम व ओटू में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार दिनभर उमस व गर्मी ने लोगों के परेशान किया, लेकिन शाम तीन बजे से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। पौने चार बजे बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण पूरे शहर में जलभराव हो गया।

शहर की मोहंता मार्केट में स्थित नगर परिषद कार्यालय में भी तीन से साढ़े तीन फुट तक पानी भर गया। ऐसे में सरकारी कार्यालय में रखे दस्तावेज सहित अन्य सामान खराब होने की आशंका है। शहर के मंडी क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल, बस स्टैंड, डीईओ कार्यालय सहित कई अन्य स्थानों पर भी जलभराव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


इन कार्यालयों में पहुंचकर अब कर्मचारी स्थिति की भी जांच कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाई जा सके। जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर 20 पंप लगाकर पानी की निकासी करवानी शुरू कर दी।


अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार जिले में 13 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं।




काम नहीं आई परियोजनाएं, 20 पंपों से करवाई जा रही है निकासी

जन स्वास्थ्य विभाग ने डिस्पोजल और अन्य स्थानों पर लगे 20 पंपों से पानी की निकासी करवानी शुरू कर दी, ताकि स्थिति सामान्य हो सके। शहर के हिसार और डबवाली रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए करोड़ों रुपये के खर्च करने के बाद लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। बाजारों में दुकानों में पानी जमा होने के कारण नुकसान होने की आंशका भी जताई जा रही है।


धान की फसल को मिला लाभ, नरमे की फसल में जलभराव से बढ़ी परेशानी
जिले में तेज बारिश होने के बाद धान की फसल को इसका काफी लाभ मिला है। धान की रोपाई के लिए अब किसानों को सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी व जल्द ही धान की रोपाई का काम पूरा कर पाएंगे। दूसरी तरफ नरमे की फसल में जलभराव होने के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ी है। हालांकि अभी तक फसल को नुकसान होने संबंधित कोई भी आशंका नहीं है।


शहर में पानी निकासी करवाने के लिए डिस्पोजल सहित अन्य स्थानों पर 20 पंप लगाए गए हैं। शहर में काफी पानी जमा होने के कारण स्थिति खराब है। कर्मचारियों को भी फील्ड में उतारा गया है। पूरे शहर के पानी की निकासी सीवरेज लाइन से ही की जानी है।
विज्ञापन

- रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा ।

नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में भरा पानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें