फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला भर में कल दो लाख स्कूली बच्चे यातायात नियमों की देंगे परीक्षा

Wed, 11 Oct 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अब पुलिस की ओर से 13 अक्तूबर को जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिलेभर के दो लाख 10 हजार बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया है कि बचपन का समय स्वर्णिम काल होता है व सीखने और सिखाने का समय भी होता है। क्योंकि किसी भी विषय वस्तु को बच्चे जल्दी ग्रहण करते हैं। बचपन के समय सीखी हुई बातें उम्र भर याद रहती हैं, इसलिए यदि बच्चों को सही समय पर अच्छे नियमों व संस्कारों की शिक्षा दी जाए तो वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि जिलाभर के 1250 स्कूलों व 50 कॉलेज के करीब दो लाख 10 हजार बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए 13 अक्तूबर को यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने शिक्षा विभाग के सहयोग से परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाली परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। यह परीक्षा तीन लेवल की होगी। पहले लेवल में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल दो में कक्षा 6 से 8 व लेवल तीन में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें