फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज ं

Tue, 25 Jun 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को दा​खिला संबंधी जानकारी देते नोडल अधिकारी प्रद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की मंगलवार 25 जून अंतिम तारीख है। विद्यार्थी मंगलवार शाम 5 बजे तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शहर के राजकीय नेशनल व महिला महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। दोनों महाविद्यालय में अब तक 2,479 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं।
बता दें कि ये आवेदन कुल 3,170 सीटों के लिए आए हैं। शहर के इन्हीं दो विद्यालयों में अधिकतर विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। जिसके तहत राजकीय नेशनल 2,160 सीटों पर 1,512 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 1010 सीटों के लिए कुल 967 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में सबसे ज्यादा आवेदन कला संकाय में आए हैं। वहीं इसके बाद सबसे ज्यादा आवेदन बीसीए में आए हैं। वहीं राजकीय नेशनल कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन बीबीए संकाय में और सबसे कम आवेदन कला संकाय शाम में आए हैं।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें