फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रुपावास में नशा करते तीन युवक गिरफ्तार, चिट्टा बरामद

विज्ञापन
चोपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में नशा करते पकड़े गए आरोपी को ले जाते हुए पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चोपटा (सिरसा)। खंड के गांव रुपावास में ग्रामीणों की मुस्तैदी से नशा करते व बेचते हुए पुलिस ने तीन युवकों को 5 ग्राम 20 मिलीग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया, जबकि चौथा युवक जो नशा बेचने आया था वह फरार हो गया। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवकों की पहचान संदीप निवासी रुपावास, विक्रम बकरियांवाली और प्रदीप निवासी जमाल के रूप में हुई है, जबकि विकास निवासी जमाल मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव रुपावास में संदीप पुत्र रामस्वरूप के घर पर कई दिनों से कई युवक चिट्टे का नशा करते थे। आसपास के ग्रामीण नशेड़ी युवकों से काफी परेशान हो गए। शनिवार सुबह ज्यों ही तीन चार युवक बाइक से संदीप के घर आए, तो ग्रामीणों ने इनको रोक लिया। इस दौरान प्रदीप निवासी जमाल को ग्रामीणों ने चिट्टे सहित पकड़ लिया और जमाल चौकी पुलिस को सूचना दी। जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार टीम ने आते ही प्रदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी से अन्य युवकों की पहचान के लिए प्रदीप से पूछताछ की, तो उसने बताया कि संदीप व विक्रम नशा करते हैं। विकास जमाल जो उन्हें नशा देने के लिए आया था वह भाग गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप निवासी रुपावास और विक्रम निवासी बकरियावाली को भी गिरफ्तार कर लिया। नाथूसरी चोपटा पुलिस थाना में चार लोगों पर नशा करने व बेचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण बोले- गांव में बढ़ रहा है तेजी से नशा
गांव रुपावास के इंद्रपाल, जगदीश, सुभाष चंद्र, हनुमान, बलजीत, रामस्वरूप ने बताया कि कई दिनों से आसपास के गांवों के युवा यहां पर नशा करने के लिए आते रहते हैं, जिन्हें रंगेहाथ पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने पहरा देना शुरू किया। शनिवार को तीन चार युवक जब नशा करने आए तो उन्होंने उनको रोकने की कोशिश की, तभी कई युवक भाग गए और एक युवक को बैठा लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
वहीं, युवक के नशे करने के दौरान ग्रामीणों की ओर से पकड़ा गया तो ग्रामीणों ने उसे बैठाकर उसकी जानकारी मांगी। उक्त युवक ने अपना गांव जमाल बताया। वहीं, ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दिया, ताकि उनके ग्रामीणों को भी उक्त युवक के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं, वीडियो में ग्रामीण कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जमाल से ही अधिक युवा नशे की सप्लाई करने के लिए दूसरे गांवों में पहुंचते हैं, जबकि उस पर कोई भी रोकटोक नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें