फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त सहित तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों से 9 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त सहित तीन युवकों को काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने आईटीआई चौक सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को चार किलो 500 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरबचन सिंह उर्फ गच्ची निवासी अमृतसर खुर्द ऐलनाबाद के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की थाना शहर डबवाली पुलिस ने गांव मसींता क्षेत्र से दो युवकों को चार किलो 700 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है । पकड़े गए युवको की पहचान गुरनाम उर्फ गामा पुत्र दर्शन सिंह और तरसेम सेमा पुत्र दर्शन सिंह वासियान मसीता के रुप में हुई है । इस संबंध में जानकारी देते थाना शहर डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें