फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त और चेकिंग के दौरान तीन युवकों को 43 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने रानियां चुंगी, सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 35 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान आशु कुमार निवासी चंडीगड़िया मोहल्ला वाल्मीकी चौक, सिरसा के रुप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने रेलवे फाटक, कालांवाली क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 8 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप कुमार उर्फ संजू निवासी वार्ड नं. 5, कालांवाली, जोनी निवासी वार्ड नं. 7, कालांवाली के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें