फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.5 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त और चेकिंग के दौरान तीन युवकों को 17 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की रानियां थाना पुलिस ने गांव बणी क्षेत्र से एक युवक को 11 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार वासी बणी नंबर दो के रुप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने कालांवाली क्षेत्र से दो युवकों को छह ग्राम पांच मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान रवि कुमार और अमनप्रीत उर्फ अमन वासियान मंडी कालांवाली के रुप में हुई है। कालांवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें